वीज़ा कार्यालय, नई दिल्ली में साथी प्रवास आवेदनों हेतु विशेष आवश्यकताएँ
आपका आवेदन तैयार करना
इस पृष्ठ परः
पात्र 'न्यूजीलैण्ड नागरिक' का क्या अर्थ है?
अगर मेरा प्रायोजक पात्र 'न्यूजीलैण्ड नागरिक' की आवश्यकताओं को पूरा करता है, तो क्या उसे कौन-सी विशेष आवश्यकताओं को पूरा करना होता है?
क्या हो अगर मेरा प्रायोजक 'पात्र न्यूजीलैण्ड नागरिक' की आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता है?
प्रः पात्र न्यूजीलैण्ड नागरिक का क्या अर्थ है?
उः आपका प्रायोजक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, ऑस्ट्रेलियाई का स्थायी निवासी या पात्र न्यूजीलैण्ड नागरिक' होना चाहिए।
'पात्र न्यूजीलैण्ड नागरिक' की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आपके प्रायोजकः
- उपश्रेणी ४४४ (विशेष श्रेणी) वीजा धारक के रूप में २६ फरवरी २००१ से ऑस्ट्रेलियाई में रह रहा हो। यह वीजा इस तारिख से अस्तित्व में होना चाहिए या
- एक अवधि, या अवधियों के लिए जो कुल तुरंत २ सालों की अवधि में 1 साल से कम न हो उपश्रेणी ४४४ वीजा धारक के रूप में २६ फरवरी २००१ से पहले ऑस्टेरलिया में रह रहा हो।
- के पास सामाजिक सुरक्षा अधिनियम १९९१ के अन्तर्गत जारी किया हुआ प्रमाण-पत्र होना चाहिए, जो वर्णित करता है कि यह नागरिक इस अधिनयम के उद्देश्य के लिए विशेष तारिख से ऑस्ट्रेलियाई में निवास कर रहा है।
प्रः अगर मेरा प्रायोजक 'पात्र न्यूजीलैण्ड नागरिक' की आवश्यकताओं को पूरा करता है, तो क्या उसे कौन-सी विशेष आवश्यकताओं को पूरा करना होता है?
उः हां, आपके प्रायोजक कोः
- स्वास्थ्य और चरित्र अच्छा होना चाहिए।
- कोमनवेल्थ का बकाया ऋण न हो या अदायगी के लिए उपयुक्त व्यवस्था कर दी गयी हो; और
- ऑस्ट्रेलियाई में स्थायीतौर से रहने की इच्छा होनी चाहिए
प्रः क्या हो अगर मेरा प्रायोजक पात्र न्यूजीलैण्ड नागरिक' की आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता है?
उः आप उपश्रेणी ४६१ न्यूजीलैण्ड नागरिक परिवार संबंध (अस्थाई) वीजा के पात्र हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए www.immi.gov.au/migrants/family/461/index.htm देखें।
