18 अगस्त 2008 PA/09/08/hd
ऑस्ट्रेलिया भी चखेगा भारतीय आम का स्वाद
ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय आम के आयात की मंज़ूरी दे दी है। यह घोषणा आज ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक उच्चायुक्त श्री डेविड हौली ने की।
श्री डेविड हौली ने कहा कि भारत से ताज़े आम के लिए ऑस्ट्रेलिया की Final Import Risk Analysis Report for Fresh Mango Fruit from India ने कुछ निश्चित क्वारंटीन शर्तों के तहत भारतीय आमों के ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश की अनुमति दी जाती है।
श्री डेविड हौली के अनुसार ''यह ऑस्ट्रेलिया के आयात जोखिम विश्लेषण प्रक्रिया में अंतिम कदम है और इससे भारत के लिए 2009 के निर्यात मौसम से ऑस्ट्रेलिया को आमों के निर्यात का रास्ता साफ हो गया है''।
उन्होंने कहा, ''ऑस्ट्रेलिया को भारत के साथ अपना कृषि कारोबार बढ़ाने की खुशी है जहाँ कारोबार बढ़ने से दोनों देशों को फायदा होगा।'' ''दोनों देशों के अलग-अलग गोलार्ध में होने के कारण, भिन्न मौसम के कारोबार की अच्छी संभावनाएँ हैं। ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों देशों में अच्छी गुणवत्ता के फलों का उत्पादन होता है लेकिन ये वर्ष के अलग समय में होता है।''
ऑस्ट्रेलिया के क्वारंटीन निदेशक ने भारत से आम के आयात की मंजूरी देने की क्वारंटीन नीति हाल ही में निर्धारित की है।
श्री डेविड हौली ने कहा, '' आम के कारोबार का खुलना कृषि में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते संबंधों का एक और उदाहरण है और यह आपसी व्यापार के मुद्दों पर भारत के साथ काम करने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है।''
भारत अब ऑस्ट्रेलिया के साथ परामर्श के बाद आम के निर्यात के लिए विस्तृत कार्य योजना विकसित करेगा जो ऑस्ट्रेलिया की क्वारंटीन ज़रूरतों को पूरा करेगी और किरणन उपचारण सहित भारत की फसल कटाई के बाद की प्रक्रियाओं को भी ध्यान में रखेगी।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के प्रस्ताव के बाद आम के ताज़े फलों पर आयात जोखिम विश्लेषण का काम हाथ में लिया था। ऑस्ट्रेलिया की जैव सुरक्षा से आयात जोखिम विश्लेषण प्रक्रिया पर रिपोर्ट और सूचना वैबसाइट www.biosecurityaustralia.gov.au पर उपलब्ध है।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया मीडिया विभाग से 011 4139 9900 पर संपर्क करें।
